पर्वतीय महासभा अध्यक्ष और भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी के पूर्व सांसद प्रत्याशी जीवन चंद उप्रेती ने लालकुआं क्षेत्र में विकास की धीमी गति पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने प्रशासन से बिंदुखत्ता क्षेत्र में गोला नदी से खनन के टक वाहनों का गाव के बीच से गुजरने और रेलवे कॉसिंग पर जाम की समस्या का शीघ्र निराकरण करने की मांग की।
उन्होंने विंदुखता के संदर्भ में जनमानस की ओर से आयोजित विगत दिनों रैली आयोजन में विंदुखत्ता को राजस्व गांव शीघ्रता से घोषित करने की मांग को पुनः दोहराया है। उनका कहना है कि विंदुखत्ता क्षेत्र पर फॉरेस्ट विभाग का अनावश्यक कब्जा है। उप्रेती द्वारा विंदुखत्ता को एक आदर्श गांव बनाए जाने की परिकल्पना के साथ ग्राम वासियों को सहकारिता के आधार पर विकास की ओर बढ़ने की आवश्यकता बताई है। उन्होंने यह भी व्यक्त किया कि प्रत्येक जन प्रतिनिधियों एवं सक्षम लोगों को प्रति वर्ष ब्लॉकों को गोद लेकर उनका समग्र विकास पर ध्यान देना चाहिए। ग्राम प्रधानों तथा ग्रामीणों को ग्राम सभा /ग्राम पंचायत के अधिकारों और कृत्यों का निरंतर प्रशिक्षण देना होगा ताकि वे अपने अधिकारों का ग्राम स्वराज व्यवस्था के विकास पर अग्रसर हो सकें

भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव,पर्वतीय महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष, भारत गठबंधन के राष्ट्रीय सहसंयोजक , गौ रक्षा आंदोलन के राष्ट्रीय दायित्वान पदाधिकारी तथा नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय सीट से सांसद प्रत्याशी रहे पूर्व अपर सचिव लोकायुक्त उत्तराखंड जीवन चंद्र उप्रेती बहुमुखी प्रतिभा की धनी है उन्होंने जहां अपर सचिव जैसे महत्वपूर्ण पद पर रहते हुए अपनी सेवा काल में जिम्मेदारियों का पूरी कुशलता पूर्वक निर्वहन किया वे उत्तराखंड के एक ईमानदार कर्मठ एवं अनुशासन प्रिय अधिकारी के रूप में जाने जाते थे उनकी कार्यशैली का लोहा बड़े प्रशासनिक अधिकारी ही नहीं वरन राजनेता भी मानते थे यही वजह है कि आज उत्तराखंड की राजनीति में शीर्ष पदों पर बैठे लोग भी जीवन चंद्र उप्रेती का हृदय से सम्मान करते हैं रिटायरमेंट के बाद समाज के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा लिए जीवनचंद्र उप्रेती ने राजनीति को समाज सेवा का सबसे उचित मंच समझा लेकिन कोई भी दल उनकी उम्मीदों पर खरा उतरता हुआ नहीं दिखाई दिया हालांकि तमाम बड़ी पार्टियों ने उन्हें अपने दल में शामिल होने का सुझाव दिया लेकिन उन्होंने स्वर्गीय धर्म सिंह रावत आईएएस द्वारा स्थापित भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी में जाना उचित समझा ऐसा इसलिए कि भले ही भारत ही लोक जिम्मेदार पार्टी सांगठनिक रूप से कमजोर रही हो लेकिन उसकी विचारधारा बेहद उच्च कोटि की है जिसे जीवन चंद्र उप्रेती ने स्वीकार किया और भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी द्वारा स्थापित सूत्रों को आत्मसात किया यह तीन महा सूत्र हैं दायित्वशीलता जवाबदेही एवं पारदर्शिता उन्होंने रात दिन एक कर संगठन को मजबूत बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की और आज भी वे भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी की विचारधारा को उत्तर प्रदेश उत्तराखंड के अलावा देश के अनेक राज्यों में भी पूरी तत्परता के साथ पहुंचा रहे हैं पर्वतीय महासभा के माध्यम से भी उन्होंने अपनी महान धार्मिक परंपराओं रीति रिवाज एवं संस्कृति के उत्थान में सराहनीय भूमिका निभाई उत्तराखंड राज्य आंदोलन में भी वे आंदोलनकारियों को प्रोत्साहित करते रहे

News Source: https://himshikharkhabar.com/jeevan-chandra-upreti-expressed-displeasure-over-the-slow-pace-of-development-works/
News Source: https://hanskripa.com/jeevan-chandra-upreti-national-general-secretary-of-public-responsible-party-of-india/



Leave a Reply